सूर्य मेष राशि गोचर 2026 – 5 बड़े बदलाव और राशिफल
प्रिय पाठक ,
नमस्कार ।
मैं आचार्या सांत्वना दत्ता ( Acharya Saantwwana Dutta )आज इस पोस्ट में सूर्य का मेष राशि में गोचर 2026 ( planet transit) के बारे में बात करूंगी आज कौन से राशि के लिए सूर्य देव का गोचर बहुत ही लाभकारी होगा और कुछ राशि वाले को कुछ सावधानी रखनी है और सूर्य देव के उपाय करने है ।
सूर्य अपने उच्च राशि में गोचर कर रहे है यानी सूर्य का मेष राशि में गोचर 2026 में हो रहा है जैसा आप जानते है कि सूर्य 1 महीना 1 राशि में रहते है लिए इसको ऐसे समझेंगे कि सूर्य 1 साल बाद मह राशि में आए है ।
सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है , सूर्य हमारे जीवन में ज्योतिष विद्या के अनुसार बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखते है ।
सूर्य हमारे जीवन में मान - सम्मान , पिता , सरकारी नौकरी और आत्मविश्वास का कारक होता है । सूर्य करियर, पद - प्रतिष्ठा का भी कारक है अतः सूर्य गोचर 2026 के प्रभाव से पद, प्रतिष्ठा और सफलता के नए अवसर मिल सकते हैं।
Surya Rashi Parivartan Mesh Rashi आत्मविश्वास, नेतृत्व और नई शुरुआत का समय दर्शाता है।
Sun Transit in Aries आत्मविश्वास, करियर ग्रोथ और नई शुरुआत का संकेत देता है।
जैसा मैने कहा सूर्य 1 महीना हर राशि में रहता है इसका अर्थ है सूर्य मेष राशि में 14 अप्रैल से 14 मई तक रहेगा।
इस पोस्ट में जानेंगे Surya Rashi Parivartan Mesh Rashi में किसके लिए शुभ फल लाएगा। Surya Gochar Mesh Rashi के दौरान कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है क्यूंकि सूर्य देव जब मेष राशि में गोचर करते है तो अपने को बलवान मानते है कारण ये है कि मेष राशि मंगल की राशि है और मंगल को सेनापति का दर्जा प्राप्त है और हम सब समझते है यदि राजा सेनापति के घर जाएं तो वो कितना strong हो जाएगा और दूसरी तरफ मंगल और सूर्य दोनों देवता ग्रह है और दोनों में मित्रता है ।
अतः जब सूर्य मेष राशि में आते है तो जातक के जीवन में खास कर जिनकी कुंडली के लिए सूर्य अच्छे है या कारक ग्रह है उनके लिए कुछ गुणों में वृद्धि करते है :-
सूर्य का मेष राशि में गोचर 2026 ( sun transit )
- निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है।
- आत्मविश्वास मजबूत होता है।
- नेतृत्व क्षमता बढ़ती है।
- नई शुरुआत के अवसर मिलते हैं।
- सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है।
सूर्य का मेष राशि में गोचर – राशि अनुसार फल
सूर्य का मेष राशि में गोचर 2026 ( sun transit ) - जिन राशियों के लिए शुभ फल
मेष राशि ( Aries)
- आत्मविश्वास बढ़ेगा
- नई शुरुआत, प्रमोशन के योग
- समाज में सम्मान
- स्वास्थ्य बेहतर
सिंह राशि ( Leo)
- भाग्य मजबूत
- करियर में अवसर
- सरकारी कार्य में सफलता
- यात्रा से लाभ
धनु राशि ( Sagittarius)
- धन लाभ के योग
- रुका हुआ काम पूरा
- प्रेम जीवन में सुधार
- क्रिएटिव काम में सफलता
मिथुन राशि ( Gemini)
- नए संपर्क बनेंगे
- आय के नए स्रोत
- सोशल मीडिया / नेटवर्क से लाभ
- इच्छाएं पूरी होने की संभावना
सूर्य का मेष राशि में गोचर 2026 ( sun transit ) - मिले जुले फल देने वाली राशियाँ
वृषभ राशि ( Taurus)
- खर्च बढ़ सकता है
- विदेश या यात्रा योग
- आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी
कन्या राशि ( Virgo)
- अचानक बदलाव
- रिसर्च या गुप्त कार्य में लाभ
- स्वास्थ्य का ध्यान रखें
मकर राशि ( Capricorn)
- घर-परिवार पर ध्यान देना होगा
- प्रॉपर्टी से जुड़े निर्णय सोच समझकर लें
कुंभ राशि ( Aquarius)
- मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी
- छोटी यात्रा संभव
- भाई-बहन से सहयोग
सूर्य का मेष राशि में गोचर 2026 ( sun transit ) - किस राशियों के लिए सावधानी
कर्क राशि ( Cancer )
- करियर में दबाव
- बॉस से मतभेद संभव
- धैर्य रखें
तुला राशि ( libra)
- रिश्तों में अहंकार से बचें
- पार्टनर से मतभेद संभव
- निर्णय सोच-समझकर लें
वृश्चिक राशि ( Scorpio)
- स्वास्थ्य पर ध्यान दें
- काम का दबाव
- दिनचर्या सुधारें
- प्रतियोगिता परीक्षा जीतने की संभावना है।
मीन राशि ( Pisces)
- खर्च बढ़ सकता है।
- वाणी पर नियंत्रण रखें
- निवेश सोचकर करें
सरल उपाय ( Remedies ) - सूर्य को मजबूत करने के लिए
सूर्य का मेष राशि में गोचर 2026 ( sun transit ) - सूर्य को मजबूत करने के आसान उपाय यदि कुंडली में सूर्य कमजोर है तो गोचर के दौरान ये उपाय लाभकारी हो सकते हैं:
- रोज सुबह उगते सूर्य को जल अर्पित करें
- तांबे के लोटे का उपयोग करें
- मंत्र जाप करें – ॐ घृणि सूर्याय नमः
- रविवार को गुड़ या गेहूं का दान करें
- पिता और गुरु का सम्मान करें
- सूर्य नमस्कार करें
निष्कर्ष
सूर्य का मेष राशि में गोचर 2026 ( sun transit ) कई राशियों के लिए नई ऊर्जा और सफलता के अवसर लेकर आता है। विशेष रूप से मेष, सिंह, धनु और मिथुन राशि के लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वहीं कर्क, तुला, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों को थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए।
यदि इस समय सही निर्णय और सकारात्मक प्रयास किए जाएं तो यह गोचर जीवन में उन्नति और सम्मान दिला सकता है।
उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।
0 Comments