घर में पैसा क्यों नहीं टिकता – ज्योतिष और वास्तु के कारण व उपाय

 

घर में पैसा क्यों नहीं टिकता? ज्योतिष, वास्तु और Karma Alignment से कारण और प्रभावी उपाय 

प्रिय पाठक ,

नमस्कार 

मैं आचार्या सांत्वना दत्ता ( Acharya Saantwwana Dutta) इस पोस्ट में आप लोगों से अच्छी जानकारी साझा करूंगी आज इस पोस्ट में पैसा टिकता क्यों नहीं - आता तो है कहने का मतलब ये है कि बचत नहीं हो पाती , Saving or Invesment करते भी है पर कोई न कोई वजह से पैसा खर्च हो ही जाता है 

बहुत से लोगों को अपने कहते हुए सुना होगा कि पैसा आने से पहले ही अपने जाने का रास्ता बना लेता है ghar me paisa kyu nahi tikta ये बहुत से लोगों के मन में सवाल होता है paisa rokne ke vastu upay या  dhan vriddhi ke jyotish upay मिल जाएं तो कितना अच्छा 

क्या ये आपके साथ भी हो रहा है कि आपके income Source भी अच्छे है परंतु आप Save नहीं कर पाते है इसका कारण ज्योतिष( Astrology ) और वास्तु ( vastu) से जुड़ा होता है  

चलिए समझते है क्या कारण है कि आपकी बचत नहीं हो पाती है आप धन संचय करने में परेशानी होती है और साथ ही साथ सरल उपाय को समझेंगे और Karma Alignment Technique से भी अपने ग्रह को अच्छा करेंगे 

घर में पैसा नहीं टिकने के कारण दर्शाता वास्तु और ज्योतिष concept image, जिसमें main door दोष, kitchen vastu, bedroom दोष और ग्रह प्रभाव दिखाया गया है


 पैसा न टिकने के ज्योतिष ( Astrology  Reason)कारण

चलिए जानते है astrology reasons for money problem क्या - क्या है ?

1.  कुंडली में शुक्र (Venus) कमजोर होना

ज्योतिष में शुक्र ( venus) को धन संपत्ति , सुख सुविधा और विलासिता का कारक माना गया है ज्योतिष में मानते है कि यदि किसी व्यक्ति का शुक्र अच्छा है तो ये सारी सुविधा उनके जीवन में होगा ही |

परंतु यदि शुक्र खराब है तो आप बिना सोचे समझे खर्च करते है शायद उन सामानों पर जो अभी या कभी भी जरूर ही नहीं है बस sale में गए और खूब सारा purchasing कर लिया 

और एक बात जिनका  Venus कुंडली में खराब होता है उनको दिखावे की बहुत आदत भी होती है और अपने को अमीर दिखाने के चक्कर में पैसे बेतहाशा खर्च करते है 

2.  राहु का प्रभाव

राहु ग्रह कुंडली में अशुभ हो तो पैसे जितना आता है उतने ही आसानी से निकल भी जाता है 

जैसा हम जानते है राहु ख़राब हो तो भ्रम की स्थिति ज्यादा होती  है इस कारण आप बहुत जल्दी किसी की बात मान लेते है और गलत जगह निवेश करते है इस कारण आपका आर्थिक नुकसान होता है 

3.  मंगल दोष

कुंडली में यदि मंगल दोष होता है तो जातक खर्च ज्यादा करता है क्योंकि जिसका मंगल खराब होता है वो जल्दीबाजी में निर्णय लेते है अतः निर्णय कभी कभी गलत हो जाता है और आर्थिक नुकसान होता है 


4.  चंद्रमा कमजोर होना

चंद्रमा हमारे मन और भावनाओं का  प्रतिनिधित्व  करता है अतः चंद्रमा यदि हमारे कुंडली में खराब हो तो आप भावनाओं में आकर खर्च करते है 


 पैसा न टिकने के वास्तु कारण Vastu Reason 

1. मुख्य द्वार (Main Door) के दोष – जिससे घर में पैसे नहीं टिकते

मुख्य द्वार और Main door का placement सबसे बड़ा कारक होता है। Normally हम मानते है कि जब हमारे घर का मुख्य द्वारा की दिशा सही हो तो हमारी आर्थिक स्थिति में उन्नति  होती है 

 1. मुख्य द्वार के सामने सीढ़ी या लिफ्ट – धन ऊर्जा सीधे बाहर चली जाती है, सेविंग नहीं बनती।

2. दरवाजे के सामने कूड़ादान या गंदगी – नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक रुकावट आती है।

3.  टूटा, चरमराता या खराब मुख्य द्वार – वास्तु अनुसार इससे अवसर और धन में बाधा आती है।

4. मुख्य द्वार के सामने सीधा रास्ता या तेज कोना (T-point) – पैसा आता है पर टिकता नहीं।

5.  दरवाजे के सामने बड़ा पेड़ या खंभा – प्रगति और आर्थिक स्थिरता में रुकावट मानी जाती है।

2. उत्तर-पूर्व (North-East) में भारी सामान – जिससे घर में पैसा नहीं टिकता 

उत्तर - पूर्व कोना को  ईशान कोण कहा जाता है जिसको हमलोग देव स्थान मानते  है। यहां भारी सामान या गंदगी होने से धन की वृद्धि रुक जाती है जैसे 

 1. भारी अलमारी या सेफ

2. फ्रिज, वॉशिंग मशीन या भारी इलेक्ट्रॉनिक सामान 

 3. स्टोर रूम या बेकार सामान का ढेर 

 4. पानी की बड़ी टंकी या बहुत भारी संरचना 

5. भारी सोफा या ठोस फर्नीचर 

3.  रसोई (Kitchen) का गलत स्थान – जिससे घर में पैसा नहीं टिकता

1. उत्तर-पूर्व (North-East) में रसोई – North - East कोने में किचेन हमरे घर की शांति को और आर्थिक उन्नति को रोकता है ।

2.  घर के बीचों-बीच (Center) रसोई – ब्रह्मस्थान में अग्नि होने से पैसा या धन की अस्थिरता बनी रहती  है ।

3. दक्षिण-पश्चिम (South-West) में किचन – South - West में Kitchen होने से घर में धन संचय होगा ही नहीं 

4. रसोई और बाथरूम साथ या आमने-सामने –  धन हानि हमेशा लगा ही रहता है ।

5. रसोई मुख्य द्वार के ठीक सामने – पैसा या धन आता तो आता है और आसानी से चला भी जाता है ।

4.बेडरूम के वास्तु दोष – जिससे घर में पैसा नहीं टिकता

गलत दिशा में सोना या बिखरा हुआ कमरा भी आर्थिक अस्थिरता का कारण बनता है।

1. उत्तर-पूर्व (North-East) में मास्टर बेडरूम –Master Bedroom हमेशा South - West में हो तो आर्थिक स्थिरता देता है और North - East का कमरा भी आर्थिक अस्थिरता देता है। 

2. बेड के ऊपर बीम (Beam) – तनाव और आर्थिक दबाव बढ़ने की मान्यता है।

3.  बेडरूम का दक्षिण-पश्चिम में न होना (Master bedroom wrong direction) –आर्थिक स्थिरता नहीं  रहता है । 


 ज्योतिष + वास्तु के प्रभावी उपाय

घर में पैसा नहीं टिकने के कारण दर्शाता वास्तु और ज्योतिष concept image, जिसमें main door दोष, kitchen vastu, bedroom दोष और ग्रह प्रभाव दिखाया गया है


हम सब चाहते है कि घर में धन आगमन हो और जानना चाहते है  ghar me barkat kaise laye. घर में पैसे रुकने के उपाय के लिए   paisa rukne ke upay ke liye  हम लोग सभी जगह search  करते है  उसके लिए कितने ही पोस्ट हम सब search करते है save करते है एक ही उद्देश paisa kaise bachaye और उसके लिए क्या छोटे छोटे उपाय करें  । आजकल internet पर इतने option और reel है कि confusion सा हो गया है कि  paise ki problem ka solution आखिर है क्या ? आज छोटे छोटे ज्योतिष और Vastu दोनों के उपाय को समझेंगे और अपने जीवन में इन उपायों को करने की कौशिश करेंगे 

 1. शुक्रवार को शुक्र को मजबूत करें

  • . शुक्रवार को सफेद , गुलाबी  या चमकीले  रंग के वस्त्र पहनें।
  •  लक्ष्मी जी के भोग में मिश्री या खीर जरूर लगाएं 
  •  चांदी का उपयोग वैसे भी आपको ज्यादा करना है ।
  •  जरूरतमंद या कन्याओं को चावल, दूध, दही या सफेद वस्तु दे ।
  •  हमेशा अपने घर को व्यवस्थित और खास के bedroom को व्यवस्थित रखें 

इन उपायों में से कम से कम एक उपाय नियमित रूप से अवश्य करें, ताकि शुक्र ग्रह का शुभ फल मिले 

2. घर के ईशान कोण (North-East) को साफ रखें 

  •  उत्तर - पूर्व कोना यानी ईशान कोण को हमेशा  साफ सुथरा रखें और कबाड़ नहीं रखें ।
  • इस दिशा में मंदिर बनाना उत्तम होता है ।
  • हल्के रंग (सफेद, क्रीम, हल्का पीला) का उपयोग करें इससे  North - East balance रहता है ।
  •  North - East कोने में (उत्तर पूर्व) जल तत्व रखें – तांबे का कलश, जल से भरा पात्र या छोटा फव्वारा शुभ माना जाता है।।
  •  इस दिशा में भारी फर्नीचर, स्टोर या भारी इलेक्ट्रॉनिक सामान रखने से बचें, ताकि धन ऊर्जा का प्रवाह बना रहे। 

3. मुख्य द्वार को हमेशा साफ और आकर्षक रखें – पैसा नहीं टिकता 

  • मुख्य द्वार को रोज पानी से साफ रखें, धूल या गंदगी जमा न होने दें।
  • दरवाजे पर शुभ चिन्ह जैसे स्वस्तिक, ॐ या शुभ-लाभ हल्दी या लाल रोली से लिखने कम से कम गुरुवार या शुक्रवार को जरूर बनाए ।
  •  मुख्य द्वार  पर हमेशा रोशनी या light जरूर लगाएं कम से कम 1 light जरूर लगाएं ।
  •  आप अपना Name Plate जरूर लगाएं और दिशा अनुसार door mate जरूर रखें ।
  •  मुख्य द्वार के पास कूड़ादान, टूटे गमले या बेकार सामान न रखें, ताकि सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश बना रहे।

4. धन रखने की सही दिशा – पैसा नहीं टिकता

  •  धन, कैश या तिजोरी दक्षिण-पश्चिम (South-West) दिशा में रखें, इससे स्थिरता मानी जाती है।
  •  तिजोरी का मुंह उत्तर (North) या पूर्व (East) दिशा की ओर खुलना शुभ माना जाता है।
  •  तिजोरी या धन रखने की जगह को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखें।
  •  धन रखने वाली जगह पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाना शुभ माना जाता है।
  •  तिजोरी के पास कूड़ा, टूटे सामान या अव्यवस्था न रखें, इससे धन रुकने में बाधा मानी जाती है।

 5. Karma Alignment Tip – पैसा नहीं टिकता 

सिर्फ पूजा-पाठ ही नहीं, बल्कि अपने कर्मों को भी align करना जरूरी है:- 

Karma alignment concept image showing charity, donation, money respect, gratitude and financial discipline for money stability


  •  आप नियमित रूप से या कम से कम महीने में 1 बार जरूरतमंद को भोजन करें या गुरुद्वारा में दान कीजिए 

    • कमाई का एक छोटा हिस्सा सेवा (Seva) या दान में लगाएं  जैसे 

    • पैसों का सम्मान करें – नोट या सिक्के इधर-उधर बिखरे न रखें।

    • बिना जरूरत कर्ज लेने और देने से बचें, आर्थिक कर्म स्पष्ट रखें।

    • रोज कृतज्ञता (Gratitude) का भाव रखें – जो है उसका सम्मान करने से धन रुकने की संभावना बढ़ती है।

 निष्कर्ष

अगर आपके घर में पैसा टिक नहीं रहा है, तो इसे केवल किस्मत का खेल न समझें।
ज्योतिष और वास्तु के छोटे-छोटे सुधार आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

याद रखें –
“पैसा कमाना जितना जरूरी है, उसे संभालकर रखना उससे भी ज्यादा जरूरी है।”

उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।

धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है

My Email is santwanadutta1974@gmail.com

Post a Comment

0 Comments