29 जून 2026 से बुध वक्री: 12 लग्न पर बड़ा असर, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान?

 29 जून से बुध वक्री: 12 लग्न वालों की किस्मत में क्या होगा बदलाव? जानिए घर, करियर, धन और रिश्तों पर असर 

29 जून 2026 से बुध वक्री का 12 लग्नों पर प्रभाव दर्शाती ज्योतिषीय चित्रात्मक छवि, जिसमें मेष से मीन लग्न तक घर, करियर, धन, परिवार, रिश्ते और मानसिक स्थिति पर बुध वक्री के संभावित प्रभाव को दर्शाया गया है।


बुध वक्री क्या है?- 

बुध वक्री  29 जून 2026 - 23 जुलाई

29 जून 2026 को रात्रि 11:05 बजे से बुध वक्री हो रहे हैं। ज्योतिष में बुध बुद्धि, वाणी, व्यापार, शिक्षा, संचार, लेखन, दस्तावेज़, तकनीक और तर्कशक्ति के कारक ग्रह हैं। जब बुध वक्री होते हैं तो नए कार्यों की अपेक्षा पुराने अधूरे कार्य, रुके हुए दस्तावेज़, पुराने संबंध, पुराने क्लाइंट और लंबित निर्णय दोबारा सक्रिय होने लगते हैं।

इस लेख में गोचर का विश्लेषण लग्न के आधार पर किया गया है। साथ ही मेरी विश्लेषण पद्धति के अनुसार वक्री ग्रह जिस भाव में स्थित होता है, उसके साथ-साथ पिछले भाव के विषयों को भी सक्रिय करता है।

मेष लग्न ( Aries )

बुध आपके चतुर्थ भाव में वक्री होंगे। इसलिए चतुर्थ भाव के साथ तृतीय भाव भी सक्रिय रहेगा। 

  • घर, माता, वाहन, संपत्ति, शिक्षा और मानसिक शांति से जुड़े मामलों में पुराने कार्य दोबारा शुरू हो सकते हैं।
  •  यदि कोई प्रॉपर्टी विवाद या वाहन संबंधी कार्य रुका हुआ था तो उसमें गति आ सकती है। 
  • भाई-बहनों, लेखन, सोशल मीडिया और कम्युनिकेशन से जुड़े पुराने अवसर भी वापस मिल सकते हैं।
  •  दस्तावेज़ ध्यान से पढ़ें और वाणी में संयम रखें।

वृषभ लग्न( Taurus)

बुध तृतीय भाव में वक्री होंगे, इसलिए तृतीय और द्वितीय भाव दोनों सक्रिय रहेंगे।

  •  भाई-बहनों, मार्केटिंग, लेखन, सोशल मीडिया और छोटी यात्राओं से जुड़े कार्यों में पुनः अवसर मिल सकते हैं। 
  • परिवार और धन से जुड़े पुराने मामलों का समाधान संभव है।
  •  रुका हुआ भुगतान मिल सकता है। 
  •  बोलते समय कटु वाणी से बचें। 

मिथुन लग्न( Gemini)

बुध द्वितीय भाव में वक्री होंगे। द्वितीय और प्रथम भाव दोनों सक्रिय होंगे।

  •  धन, परिवार और वाणी के मामलों में समीक्षा का समय रहेगा। 
  • स्वयं के व्यक्तित्व, निर्णय क्षमता और स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा।
  •  पुराने आर्थिक मामलों का समाधान हो सकता है, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें।

कर्क लग्न ( Cancer)

बुध लग्न में वक्री होंगे। लग्न और द्वादश भाव दोनों सक्रिय होंगे।

  •  व्यक्तित्व, स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और मानसिक स्थिति पर विशेष प्रभाव रहेगा।
  •  विदेश, अस्पताल, आध्यात्मिकता और खर्चों से जुड़े विषय भी सामने आ सकते हैं।
  •  पुराने अधूरे कार्य पूरे करने का यह अच्छा समय हो सकता है।


सिंह लग्न ( Leo)

बुध द्वादश भाव में वक्री होंगे। द्वादश और एकादश भाव दोनों प्रभावी रहेंगे।

  •  खर्चों की समीक्षा करनी होगी।
  •  विदेश से जुड़े कार्यों में पुराने अवसर मिल सकते हैं।
  •  पुराने मित्रों या क्लाइंट से लाभ हो सकता है। 
  • अनावश्यक खर्चों से बचना लाभदायक रहेगा।
  • कन्या लग्न


कन्या लग्न (virgo)

बुध एकादश भाव में वक्री होंगे। एकादश और दशम भाव दोनों सक्रिय होंगे। 

  • आय के नए स्रोत पुराने संपर्कों से मिल सकते हैं।
  •  करियर में रुके हुए अवसर दोबारा मिल सकते हैं।
  •  वरिष्ठ अधिकारियों से पुराने संबंध लाभ देंगे। नौकरी में पदोन्नति की संभावना भी बन सकती है।

तुला लग्न ( Libra)

बुध दशम भाव में वक्री होंगे। दशम और नवम भाव दोनों प्रभावी रहेंगे।

  •  करियर, प्रतिष्ठा और कार्यक्षेत्र में पुराने अवसर वापस आ सकते हैं। 
  • भाग्य का सहयोग मिलेगा, लेकिन जल्दबाज़ी में नौकरी बदलने का निर्णय न लें। 
  • उच्च शिक्षा और विदेश से जुड़े मामलों में भी प्रगति संभव है।

वृश्चिक लग्न( Scorpio)

बुध नवम भाव में वक्री होंगे। नवम और अष्टम भाव दोनों सक्रिय रहेंगे। 

  • भाग्य, धर्म, गुरु और उच्च शिक्षा से जुड़े विषयों में पुराने अवसर मिल सकते हैं। 
  • शोध, गूढ़ विद्या और ज्योतिष के विद्यार्थियों के लिए यह समय विशेष लाभकारी हो सकता है। 
  • कानूनी मामलों में धैर्य रखें।

धनु लग्न( sagittarius)

  • बुध अष्टम भाव में वक्री होंगे। अष्टम और सप्तम भाव दोनों सक्रिय रहेंगे। 
  • दांपत्य जीवन, साझेदारी और संयुक्त धन से जुड़े पुराने मुद्दे सामने आ सकते हैं। 
  • बीमा, टैक्स या विरासत से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। 
  • किसी भी दस्तावेज़ पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें।

मकर लग्न( Capricorn)

बुध सप्तम भाव में वक्री होंगे। सप्तम और षष्ठ भाव दोनों प्रभावी रहेंगे। 

  • जीवनसाथी और व्यापारिक साझेदारी से जुड़े पुराने विषय दोबारा चर्चा में आ सकते हैं। 
  • नौकरी, प्रतियोगिता और कोर्ट-कचहरी के मामलों में प्रगति संभव है।
  •  संवाद में स्पष्टता बनाए रखें।

कुंभ लग्न( Auqarius)

बुध षष्ठ भाव में वक्री होंगे। षष्ठ और पंचम भाव दोनों सक्रिय रहेंगे। 

  • नौकरी, प्रतियोगी परीक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े पुराने कार्य पूरे हो सकते हैं। 
  • विद्यार्थियों को पुराने विषयों की पुनरावृत्ति से लाभ मिलेगा। 
  • प्रेम संबंधों में गलतफहमी दूर करने का अवसर मिलेगा।

मीन लग्न( Pisces)

बुध पंचम भाव में वक्री होंगे। पंचम और चतुर्थ भाव दोनों सक्रिय रहेंगे। 

  • शिक्षा, संतान, प्रेम संबंध और रचनात्मक कार्यों में पुराने अवसर फिर सामने आ सकते हैं। 
  • घर-परिवार और संपत्ति से जुड़े अधूरे कार्य भी गति पकड़ सकते हैं। 
  • विद्यार्थियों के लिए यह समय पुराने विषयों को दोहराने और परीक्षा की तैयारी मजबूत करने के लिए अनुकूल रहेगा।


बुध वक्री के दौरान क्या करें?

  • बिना पढ़े किसी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें।
  • पुराने अधूरे कार्य पूरे करें।
  • पुराने क्लाइंट और संपर्कों से पुनः जुड़ें।
  • वाणी में संयम रखें।
  • बुधवार को भगवान गणेश की पूजा करें और "ॐ बुं बुधाय नमः" मंत्र का जप करें।


निष्कर्ष

बुध वक्री का उद्देश्य केवल बाधाएँ उत्पन्न करना नहीं है, बल्कि जीवन में छूटे हुए कार्यों को सुधारने, गलतियों को ठीक करने और पुराने अवसरों को पुनः सक्रिय करने का समय देना भी है। यदि इस अवधि में धैर्य, विवेक और सही योजना के साथ कार्य किया जाए, तो बुध वक्री भविष्य की सफलता की मजबूत नींव भी रख सकता है।

Acharya Saantwwana Dutta ( आचार्या सांत्वना दत्ता)

Happy Beginning...

आपलोग अपने किसी भी समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है।

My Email is santwanadutta1974@gmail.com





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ